गरियाबंद। देवभोग में शराबी पति से परेशान पत्नी ने पति का गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी ने अपने पति को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उसे ब्राड डेथ घोषित कर दिया।
सनत सोनवानी कवर्धा से 2013 से देवभोग ब्लॉक में शिक्षक के रूप में पदस्थ था। वहीं सोमवार की देर रात सनत को उसके किरायेदार और पत्नी बेहोशी की हालत में देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे। इस दौरान डॉक्टर ने जाँच कर सनत सोनवानी को ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने गले में कुछ कुछ निशान होने की बात भी कही। इस दौरान पुलिस ने शव का पीएम करवाने के उसे चिरघर भिजवा दिया। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी शीतल सोनवानी से आज सुबह पूछताछ शुरू की तो उसने पुलिस को बताया कि उसका पति आदतन शराबी था। आये दिन शराब के नशे में घर पहुँचकर विवाद करता था। घटना वाले दिन भी मृतक शराब पीकर स्कूल गया था और वहां सो गया था। इस दौरान पत्नी ने मकान मालिक से सहयोग मांगकर उसे घर लेकर आई थी। घर आने के बाद फिर से मृतक उससे गाली गलौच कर झगड़ा करने लगा। इस दौरान आरोपिया ने गुस्से में आकर घर के बेलन से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
