धमतरी। धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक छात्रावास की 19 लड़कियां टेस्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन छात्राओं के संपर्क में आई 30 से अधिक छात्राएं अपने घर गई है।
धमतरी जिले में कोरोना के डराने वाले आंकड़े आ रहे हैं। नगरी ब्लॉक के एक छात्रावास में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां कुछ दिन पहले 11 और सोमवार को 8 कोरोना के मरीज मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलते ही सभी छात्राओं को एक एंबुलेंस से वापस हॉस्टल लाया गया और तीन कमरों में क्वारंटाइन किया गया है। धमतरी में 19 स्कूली बच्चों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है।
नगरी कन्या छात्रावास का बताया जा रहा है, जहां की छात्राऐं सर्दी, खांसी की शिकायत होने पर सिविल अस्पताल नगरी में कोरोना टेस्ट कराने गई थी। एंटीजन टेस्ट करने के बाद 19 छात्राएं कोरोना पाजिटिव मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कन्या छात्रावास में अन्य छात्राओं का भी टेस्ट कर रही है। आपको बता दें कि धमतरी जिले में 85 दिनों तक एक भी कोरोना मरीज नहीं मिले। इधर 92 दिन बाद धमतरी में लगातार मरीज मिल रहे।
नगरी बीएमओ डॉ. डीआर ठाकुर ने बताया कि कन्या छात्रावास नगरी की छात्राएं सर्दी खांसी के शिकायत के बाद अस्पातल चेकअप के लिए आई थी। यहां कोरोना एंटीजन टेस्ट करने पर 19 छात्राओं का रिपोर्ट पाजिटिव आया है। सभी की स्थिति सामान्य है, जिन्हें ऐहितियातन तौर पर अलग से रखा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्रावास पहुंचकर बाकी छात्राओं की टेस्टिंग कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
