भिलाई। सबसे व्यवस्थित और सुरक्षित माने जाने वाले भिलाई में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने सुने मकान से दिन दहाड़े 45 लाख रुपये नकद, 25 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर व एक 25 हजार रुपये की घड़ी पार कर दी है। चोरी की इस घटना ने VVIP जिले की पुलिसिंग पर सवालिया निशान लगा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुप्ता पटाखा दुकान के पीछे सड़क नंबर 24 स्मृति नगर में किराये के मकान में रहने वाले सौरभ जैन के घर पर दिनदहाड़े चोरी हुई है। सौरभ जैन अपनी पत्नी ऋचा मिश्रा के साथ वहां रहता है। गुरुवार को दोपहर दो बजे शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी को उसके मायके कादंबरी नगर दुर्ग में छोड़ा और वहां से अपने काम पर चला गया। काम से वो रात में करीब 11 बजे अपने घर पहुंचा। दरवाजा खोलकर वो घर में गया और जाकर देखा तो बेडरूम की आलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे 45 लाख रुपये नकद, 25 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर नहीं थे।
शिकायतकर्ता सौरभ जैन ने बताया कि व्यापारियों को भुगतान करने के लिए उन्होंने 45 लाख रुपये गिनकर घर में रखे थे। वहीं दिसंबर 2021 में उसकी शादी हुई थी। शादी में परिचितों और रिश्तेदारों ने उपहार में उसे सोने और चांदी के जेवर रखे थे। इसके अलावा उसने 25 हजार रुपये की एक हाथ घड़ी खरीदी थी। नकदी रुपये, जेवर और घड़ी सभी आलमारी में ही रखे हुए थे, जिसे चोर चोरी कर ले गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी कर उसकी तलाश शुरू की है। चोरी का सुराग तलाशने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
