बेमेतरा। सजा थानांतर्गत बिरनपुर में शनिवार को दो समुदायों के बीच हुई खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आसपास के पूरे क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया गया है। बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गयी थी और कई लोग घायल हो गये थे।
दरअसल बेमेतरा के बीरनपुर में दो समुदायों के बीच शनिवार को विवाद हो गया था। विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस घटना में 22 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू की मौत हो गयी थी। जबकि तीन पुलिस कर्मियों समेंत कई लोग घायल हो गए थे। घटना में कुछ वाहनों के अलावा ठेलों को आग लगा दिया गया था। बताया जा रहा है विवाद दो स्कूली छात्रों के बीच शुरू हुआ। एक बच्चे ने दूसरे बच्चे के सामने से सायकल चलाते हुए कट मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और एक ने दूसरे के हाथ पर कांच कि बोतल तोड़ दी जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया और विवाद बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में साजा थाने में दर्ज प्रकरण के आधार पर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निजामुद्दीन, रशीद खान, मुख्तार, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक, बशीर खान, जलील खान और जनाब खान के रूप में की है।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने इलाके में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी है। इस मामले में जानकारी देते हुए बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि बीरनपुर गांव में बच्चों के बीच कथित तौर पर लड़ाई के बाद हिंसा भड़की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों ने एक छोटे से मुद्दे पर लड़ाई की और गांव के दो समुदायों के सदस्य विवाद को सुलझाने के लिए गांव के चौराहे पर एकत्र हुए। हालांकि, मामला बढ़ गया और एक झड़प हुई, जिसके दौरान एक भुनेश्वर साहू (23) गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई थी। वहीं बेमेतरा की पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा था कि घटना की जानकारी मिलते ही एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया था लेकिन भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उन पर पथराव किया, जिसमें से तीन घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सब-इंस्पेक्टर बीआर ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मियों को एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अक्रोशित भीड़ ने पुआल के ढेर और कुछ वाहनों में भी आग लगा दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। एसपी ने कहा कि हिंसा के सिलसिले में अब तक नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है और प्रशासन ने इलाके में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी है। हालांकि गांव में थोड़े तनाव है बीच स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक पुलिस की तैनाती जारी रहेगी। स्थिति पर नजर रखने के लिए कलेक्टर, एसपी और पुलिस महानिरीक्षक (दुर्ग रेंज) आनंद छाबड़ा गांव में ही मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
