जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। लाश के कुछ दूर में ही एक सेंट्रो कार मिली है जिसमे शिक्षिका का ATM कार्ड के अलावा उत्तर पुस्तिका और अन्य दस्तावेज मिले है। परिजन कार को शिक्षिका का होने से इंकार कर रहे है जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पहले सलीहा टोली में एक लावारिस कार होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर ही रही थी की नदी किनारे एक महिला की लाश मिलने की जानकारी आई। लावारिश कार से 10वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के अलावा ATM कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले। जिससे यह तय हो गया की महिला का नाम शिलवाती हंसरा है को तपकरा की रहने वाली है। मृतिका फरसाबहार के शासकीय स्कूल में शिक्षिका है, 3 दिन पहले वह घर से निकली थी। इसके बाद घर नही लौटी थी। इस पूरे मामले में सबसे खाश बात यह है कि जिस गाड़ी में मृतिका के डाक्यूमेंट्स मिले हैं रिश्तेदारों के अनुसार वह कार मृतिका की नहीं है। मृतिका के पास दूसरी कार है। अब सवाल यह है कि महिला के कागजात इस कार में कैसे आए ? कार महिला की नहीं है तो किसकी है ? महिला तीन दिन कहां थी ? कार कहीं और लाश नदी किनारे कैसे पहुंची ? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
