पूरे प्रदेश में रहा बंद का असर, लेकिन मैग्नेटो मॉल को बंद नहीं करा सके VHP कार्यकर्ता, बिरनपुर गांव के एक घर में भिड़ ने लगाई आग

बिलासपुर/रायपुर। साजा थाना क्षेत्र के बिरनपुर गांव में शनिवार को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद VHP ने छत्तीसगढ़ बंद का एलान किया था। इस दौरान प्रदेश के लगभग सभी शहरों बंद सफल रहा लेकिन बिलासपुर में इसका असर मिलाजुला रहा। VHP के कार्यकर्ता मैग्नेटो मोल को बंद नहीं करा सके। जबकि बिरनपुर गांव में आगजनी की घटना हुई और एक घर में धमाका हुआ जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया।
विश्व हिन्दू परिषद के आवाहन पर प्रदेश की राजधानी रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, जगदलपुर, बस्तर, रायगढ़, जांजगीर, कोरवा, मुंगेली शहर के साथ सभी छोटे बड़े कस्बों में बंद का असर दिखा। लगभग सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रही। सुबह से घूम घूम कर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व्यापारियों से बंद करने का निवेदन करते रहे। हालांकि उन्हे इसके लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी, लोगों ने स्वयं ही अपना समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारी से लेकर अन्य राजनैतिक दलों ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया। इस बीच कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। राजधानी रायपुर के भाठागांव में बस स्‍टैंड पर यात्री बस चलने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पत्थर फेंककर शीशे तोड़ दिए। इसके बाद यात्री बसों के पहिए थम गए। इससे बस बंद होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लेकिन बिलासपुर में बंद का मिला जुला असर दिखाई दिया। मुख्यमार्गों की दुकानें तो बंद रही लेकिन गलिकुचों की दुकानें अन्य दिनों की तरह खुली रही। बिलासपुर में VHP के कार्यकर्ता मैग्नेटो मॉल बंद करने गए थे, लेकिन नहीं करा सके। मॉल बंद करने के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। लेकिन माल प्रबंधन पर कोई असर नहीं हुआ। प्रबंधन और आंदोलनकारी दोनों अपनी बातों पर अडे रहे। इस दौरान विवाद और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। तो पुलिस को सूचना दी गई और तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इस तरह आंदोलनकारी मैग्नेटो मॉल का बहिष्कार करने का नारा लगाते हुए आगे बढ़ गए।
बेमेतरा जिले में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया। बंद के दौरान बिरनपुर गांव में उग्र हुई भीड़ ने एक मकान में आग लगा दी। इस दौरान मकान के भीतर ब्लास्ट हो गया। तोड़फोड़ करने पर उतारू भीड़ को संभालने के लिए दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा सहित कई पुलिस अफसर-जवान यहां थे। उसी समय ब्लास्ट हुआ। इस दौरान कुछ देर के लिए गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस के जवान भी इधर उधर भागने लगे। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन झोपड़ीनुमा मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *