बेमेतरा। बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में दो और लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान पिता-पुत्र के रूप में की हैं। इनके सिर पर चोट के निशान है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है, साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है।
बिरनपुर गांव में तनाव और हिंसा के बीच पांच किलोमीटर दूर कोरवाय गांव में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दोनों को पहचान रहीम 55 साल और ईदुल मोहम्मद 35 साल के रूप की है। दोनो रिश्ते में पिता पुत्र है। दोनो के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए है। बताया जा रहा है की दोनो बकरी चराने खार तरफ गए थे। जबकि पुलिस ने बिरनपुर के अलावा आसपास के गांवों में धारा 144 लगा रखी है। यही नहीं माहौल शांत होते तक किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने के लिए खा है। फिर भी दोनो बकरी चराने के लिए खार पहुंच गए थे। SP इंदिरा कल्याण ऐलसेला ने इसकी पुष्टि कर दी है। एसपी ने भी दोनों की हत्या होने की आशंका जताई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बेमेतरा भेजा गया है। इधर मंगलवार को भी गांव में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 10 किलोमीटर के रेंज में पुलिस जवान तैनात हैं। बिरनपुर गांव में 1000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। गांव की गलियों में भी आज बैरिकेडिंग कर दी गई है। एक-एक गली में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। 5 जिलों यानि बेमेतरा, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव और कवर्धा के पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं। बिलासपुर के एडिशनल एसपी राहुल देव भी बेमेतरा में मौजूद हैं। बिरनपुर गांव को पुलिस ने सील कर दिया है। यहां धारा 144 तो लागू है ही, साथ ही अब बाहर से किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों और मीडिया पर भी पाबंदी लगा दी गई है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में जैमर लगाया गया है, यानि इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है, ताकि सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलाकर दोनों समुदायों की भावनाओं को भड़काया न जा सके। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है। इसके पहले साहू समाज के पदाधिकारियों ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ मुख्यमंत्री से मिले थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
