सुकमा। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने बिंदास बोल और लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। अबकी बार वो एक धार्मिक आयोजन में कांटों वाले जंजीर से अपने आपको मारते हुए नजर आ रहे है। इसके अलावा लोक परम्परा के अनुसार नृत्य करते हुए भी दिखाई दे रहे है।
सुकमा जिले में 12 साल बाद राज मंडाई (मेला) का आयोजन किया गया है। इस ऐतिहासिक मेले में प्रदेश के आबकारी मंत्री और सुकमा के कोंटा विधानसभा से विधायक कवासी लखमा भी शामिल हुए। उन्होंने खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाए। साथ ही हाथों में मोर पंख पकड़ कर पारंपरिक अंदाज में देवी-देवताओं की आराधना की। वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने पारंपरिक तरीके से देवी-देवताओं की आराधना की।
9 अप्रैल से मेला शुरू हुआ है, जो 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें सुकमा, समेत पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश और ओडिशा के देवी-देवताओं के देव विग्रह शामिल होते हैं। आस्था, परंपरा की झलक इस मेले में देखने को मिलती है। इस राज मंडाई में केरलापाल परगना के लोग आयोजन करवाते हैं। इसे देखने और बस्तर के रीति-रिवाज संस्कृति को देखने और समझने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां आते हैं।
बताया जा रहा है की सुकमा रियासत के हिसाब से 440 गांव के देवी-देवता इसमें शामिल होते हैं। यह मेला हर 12 साल में आयोजित किया जाता है। सालों पहले जयपुर के राजा और सुकमा के राजा के बीच युद्ध हुआ था। जिसे सुकमा के राजा ने जीता था। उन्होंने अपने क्षेत्र को बढ़ाया था। उसी जीत की खुशी में हर साल राज मंडाई (मेला) का आयोजन किया जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
