बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के मोहनभाठा में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्याकर फांसी पर झूल गया है। आरोपी घटना को अंजाम देते वक्त शराब के नशे में चूर था उसे पत्नी के चरित्र पर शंका था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल रात ग्राम पंचायत मोहनभाटा के सतनामी पारा निवासी 55 वर्षीय कोमल बघेल बुधवार की रात शराब पीकर घर आया था। फिर खाना खाने के बाद कोमल का पत्नी 52 वर्षीय पत्नी तीतरी बाई बघेल से दवाई को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पति ने आवेश में आकर पत्नी तीतरी बाई पर घर में रखे टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मां की चीख पुकार सुनकर छोटी बेटी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक मां की मौत हो गई। वहीं हत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है की पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
नाम मृतक -कोमल प्रसाद बघेल पिता सुखरु बघेल 55 साल, साकिन मोहनभाटा थाना कोटा
सबब मौत – फांसी लगाने से
नाम मृतिका – श्रीमती तीतरी बाई बघेल पति कोमल प्रसाद, 52 साल साकिन मोहन भाटा थाना कोटा।
मौत का कारण- हत्या (टंगीया से मारकर चोट पहुंचाने से मृत्यु होना)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
