बिलासपुर। स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उन्हें अपना बैंक एकाउंट का आधार नंबर से सीडिंग कराना होगा। सीडिंग नही कराने की स्थिति में उनका स्कालरशिप का पैसा अकाउंट में जमा नहीं हो पाएगा।
जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पालीटेक्निक आदि के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवदेन किया है। उन्हें अपने बैंक शाखा में जाकर शीघ्र खाते को आधार से सीडिंग कराने के साथ ही एनपीसीआई मैपिंग भी इनेबल कराना होगा। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि वर्ष 2022-23 ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग इनेबल होने के बाद ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि हस्तानांतरित होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
