बीरनपुर हिंसा : रहीम और ईदुल के हत्यारों की जानकारी देने पर 40 हजार का इनाम, SP ने की घोषणा

बेमेतरा। बिरनपुर हिंसा के दौरान हुई दो और हत्याओं को लेकर पुलिस गंभीर हो गई है। जिले के SP ने रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद के हत्यारों की जानकारी देने पर 40 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।
जिले के बिरनपुर गांव में शक्तिघाट इलाके में 10 अप्रैल को रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। पुलिस में दोनो की हत्या करने वालों का पता बताने पर 40 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। जिसमें 30 हजार की राशि दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा देंगे जबकि 10 हजार रुपए का इनाम दुर्ग के पुलिस अधीक्षक देंगे।
बेमेतरा एसपी ने जो पत्र जारी किया है, उसमें लिखा है- ‘सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जिला बेमेतरा के ग्राम बिरनपुर शक्तिघाट क्षेत्र में मृतक रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद निवासी बिरनपुर शक्तिघाट की अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी थी। इसको लेकर साजा थाने में अपराध क्रमांक 92/2023, धारा 302 का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इनाम की घोषणा के साथ ही एसपी, ASP, पुलिस नियंत्रण कक्ष और साजा थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया हैं। ताकि कोई भी उस पर संपर्क करके आरोपियों के बारे में जानकारी दे सके। जो भी व्यक्ति जानकारी देगा, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
8 अप्रैल शनिवार को दो समुदायों के बीच हुए विवाद के चलते भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से गांव में बहुत अधिक तनाव है। जिसके चलते भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की।
गुरुवार को अधिकारी पीड़ित परिवार से मिले और दशगात्र की तैयारी को लेकर उनसे चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आती है, तो वह तत्काल जिला प्रशासन के सामने अपनी बातों को रखें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि शांति-व्यवस्था बनाने के लिए यहां पर पुलिस चौकी की व्यवस्था की जाएगी और दोनों समुदाय से लगातार वे अनुरोध कर रहे हैं कि शांति बनाए रखें। इसके अलावा CM भूपेश बघेल ने भी हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया था, साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है।
00 कैसे भड़की थी बिरनपुर में हिंसा
बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।
00 अधिकारियों के मोबाइल नंबर
1.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा 9479190088
2.अति.पुलिस अधी. बेमेतरा 9479191400
3 पुलिस नियंत्रण कक्ष बेमेतरा-9479192013
4.थाना प्रभारी थाना साजा -9479192041

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *