बिलासपुर। डी. एल.एस.स्नात. महाविद्यालय बिलासपुर में पदस्थ सहा. प्रा. एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गीता तिवारी को त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू में आयोजित दो दिवसीय (3, 4 अप्रैल 2023) अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में *साहित्य अनुरागी सम्मान* से विभूषित किया गया। उन्हें यह सम्मान हिंदी व छत्तीसगढ़ी साहित्य में उनके उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया है।
ज्ञात हो कि नेपाल के केंद्रीय हिंदी विभाग, राम सुहाग तिलक कॉलेज आफ एजुकेशन ओवा जहानाबाद तथा कृष्ण चंद्र मिश्र पब्लिकेशन काठमांडू के तत्वावधान में संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता डॉक्टर तिवारी ने संस्कृति से ही शिक्षा विषय पर अपने वक्तव्य मे कहा कि संस्कृति और शिक्षा एक दूसरे के पूरक है, धरोहर है, संवाहक है संस्कृति अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए संस्कृति रूपी शिक्षा को अपनाना ही पड़ेगा। वही सच्ची शिक्षा होगी। डॉक्टर तिवारी को मिले इस सम्मान से जिले के महाविद्यालयों में हर्ष व्याप्त है। उन्हे प्राप्त इस सम्मान पर बधाई देने वालों में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ.विनय विनय पाठक, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी, अध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा, डा. प्रताप पांडेय, राकेश दीक्षित, उमेश जाधव, पार्थ शर्मा, डा.क्षमा त्रिपाठी, डा. नेहा बेहार, डा. स्वाति शर्मा, श्रीमती सुनीता द्विवेदी, सारिका श्रीवास्तव, डा. प्रीति मिश्रा, ढल्ला सर, मिठू अधिकारी, महेश जांगड़े, राजेश ठाकुर सहित पूरा महाविद्यालय परिवार, डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.रेखा दुबे, हसौद महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अरविंद जगदेव व डॉक्टर प्यारेलाल आदिले प्रोफे. के मुरारी दास गुरुर सहित अनेक प्राध्यापक एवं प्राचार्यों व मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
