महाराष्ट्र। मुम्बई पुणे ओल्ड हाईवे पर रायगढ़ के खोपोली इलाके में शिंगरोबा मन्दिर के पीछे हाईवे से जा रही एक निजी बस 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी है। इस सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक लोग घायल है। जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे। रायगढ़ के एसपी ने जानकारी दी है कि खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से अबतक 13 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीम मौजूद है। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को मदद के लिए बुलाया गया है।
जानकारी के मुताबिक 150 फीट की गहरी खाई से गिरी बस को क्रेन में रस्सी बांध कर बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस, डॉक्टर्स की टीम, फायर ब्रिगेड की टीम बचाव कार्य मे जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक 22 /23 लोगों को अब तक बचा लिया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, बचाव कार्य जारी है। बस में गोरेगाव इलाके के एक संस्था से जुड़े लोग बैठे थे जो पुणे में एक कार्यक्रम के लिए गए थे और पुणे से वापस लौट रहे थे। गोरेगांव (मुंबई) से बाजी प्रभु वादक ग्रुप (झांझ टीम) एक निजी बस से पुणे में कार्यक्रम खत्म कर गोरेगांव जा रहे थे। बस पुणे से मुंबई जा रही थी तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। अब तक 25 घायल यात्रियों को निकाल लिया गया है। बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी 15 से 20 यात्री घाटी में फंसे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इस बस में कुल 40 से 45 यात्री सवार थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
