बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं को करारा जवाब दिया है। बंगाली समाज के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह में मुख्यमंत्री रहते हुए आदिवासी नेतृत को एक – एक करके निपटा दिया, अब केवल रेणुका सिंह ही बच गई है। इसलिए वो अपने पार्टी की चिंता करें।
श्री बघेल ने बंगाली समाज के बंगला नववर्ष कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान स्वालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बयान पर सवाल किया गया तो श्री बघेल में कहा की रेणुका सिंह अपनी और अपनी पार्टी की चिंता करें। क्योंकि आदिवासी नेतृत्व और समाज की जो दुर्गति रमन सिंह ने किया है उसकी एक भी मिसाल पूरे देश में नहीं मिलेगी। अब अकेली रेणुका सिंह ही बची है।
श्री बघेल ने आदिवासी नेताओं का नाम लेते हुए बताया कि रामविचार नेताम, ननकीराम कंवर, नंदकुमार साव, विष्णु देव साव ऐसे तमाम बड़े आदिवासी नेताओं को डॉ रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी ने एक एक करके निपटाया है। भाजपा में आदिवासी नेतृत्व समाप्त हो गया है अब अकेली पड़चुकी रेणुका सिंह अपनी चिंता करें। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि केदार कश्यप जब मंत्री हुआ करते थे तो वह कभी भी अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्ग से नहीं गए। क्योंकि उन्हें हमेशा नक्सलियों से डर बना रहता था। हवा में उड़ कर हेलीकॉप्टर से अपने घर जाया करते थे।
आज ऐसी स्थिति नहीं है। आज सभी लोग भयमुक्त होकर सड़क मार्ग से अपने क्षेत्र और घर जा रहे हैं। जबकि भाजपा के समय राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ सिर्फ 5 किलोमीटर तक ही सरकार हुआ करती थी। 15 साल तक पूरा क्षेत्र नक्सलियों के कब्जे में रहा। हमने पूरे क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करा लिया है। 600 से अधिक गांव से नक्सली खत्म हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि भाजपा नेता केदार कश्यप कोंडागांव जिले से आते हैं। क्या उनको पता नहीं है कि उनके जिले को भारत सरकार ने ही नक्सल मुक्त जिला घोषित किया है।
धर्मांतरण पर केदार कश्यप के बयान पर श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक धर्मांतरण केदार कश्यप के सरकार के समय में हुआ है। सबसे ज्यादा चर्च बने। जब कोई व्यक्ति धर्म स्वीकार करता है, इसके बाद ही न पूजा स्थल का निर्माण होता है। जब इसाई पहले बनेंगे इसके बाद ही तो चर्च बनेगा। या चर्च पहले बना फिर लोग ईसाई बने ? भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा चर्च का निर्माण छत्तीसगढ़ में हुआ है। भूपेश बघेल ने दावा किया कि पिछले 15 साल में प्रदेश में जितना चर्च का निर्माण हुआ उतना आज तक कभी नहीं हुआ। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा रेलवे परिक्षेत्र में पहले काली की मंदिर बना उसके बाद बंगाली समाज के लोग यहां बसे या पहले समाज के लोग यहां आए उसके बाद मंदिर बना।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
