रायपुर। एक फर्जी पत्र ने गृह विभाग के होश उड़ा दिए है। आनन-फानन में गृह विभाग के अवर सचिव ने थाने में जुर्म करा दिया है। अवर सचिव गृह विभाग के नाम से एक पत्र सरकुल्ट हो रहा है जिसमे लिखा है ब्राम्हण बाहरी है, उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दायर किया है।
रविवार से सोसल मीडिया में एक लेटर वायरल हो रहा है। अवर सचिव गृह विभाग मनोज कुमार श्रीवास्तव के नाम से जारी इस पत्र में में सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है की ब्राम्हणों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए, क्योंकि वो बाहरी है और छत्तीसगढ़ के मंदिरों में कब्जा कर लिया है। यही नहीं पत्र खा गया है की कान्यकुब्ज, सरयूपारी समेत सभी बाहरी है। मराठा शासन के छत्रछाया में यहां आए है और यहां के मूल निवासियों को मंदिरों से निकलकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। यही नहीं पत्रा बताया गया है की छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की पूजा पद्धति भी अलग है, इनके मंत्र भी छत्तीसगढ़ी मांगधी भाषा में है जबकि ब्राम्हणों की भाषा संस्कृत है। ब्राम्हणों के आने के पहले सभी लोग बौद्ध धर्म को मानते थे। इनका DNA विदेशी है और इनके पुरातात्विक साक्ष्य छत्तीसगढ़ तो दूर पूरे भारते कहीं नहीं है।
छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल राखी खाने में जुर्म दर्ज करा दिया है और खंडन जारी करते हुए विभाग की छवि खराब करने वाला कृत्य बताया गया है। विभाग ने कहा है की यह पत्र सभी पुलिस अधीक्षकों के नाम से छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है बताकर इस पर अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के नाम का फर्जी हस्ताक्षर भी किया गया है। गृह सचिव को इस फर्जी पत्र की जानकारी मिलने के साथ ही अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने रायपुर के राखी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गयी है।
किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अवर सचिव के नाम व पदनाम का उल्लेख कर फर्जी दस्तावेज कूटरचित कर सोशल मिडिया मे वायरल कर शासन एवं गृह विभाग की छबि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर राखी थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 419, 469 भादवि का दण्डनीय अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
