बेमेतरा। बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा के बाद पिता पुत्र रहीम और ईदुल की हत्या के मामले पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या और बलवा की धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
बेमेतरा जिले के बीरनपुर गांव में 9 अप्रैल को दो बच्चों के आपसी झगड़े ने सांप्रदायिक रूप ले लिया था। दो संप्रदायों में हुईं हिंसक मारपीट के दौरान भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। बंद के दूसरे दिन बीरनपुर के मुरम खदान कोरवाया से पुलिस ने दो शव बरामद किए थे। शव 55 साल के रहीम उर्फ मन्नू और उसका 35 साल का बेटा ईदुल मोहम्मद के थे। जो बकरी चराने जंगल की ओर चले गए थे। दोनो के सिर पर चोट के निशान थे। इस वजह से पुलिस इस केस में हत्या के एंगल से ही जांच कर रही थी।
लाश मिलने के बाद से ही पुलिस इन दोनों की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बंद के दौरान एक घर जलाने वाले 4 और आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आगजनी मामले में पुलिस ने पहले ही 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके अलावा बंद के दौरान घर को आग के हवाले करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग सहित शिवा मंडावी, मनीष ध्रुव, दुर्गेश को गिरफ्तार किया है। पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार टाकेश्वर सिन्हा (28 वर्ष) ग्राम चेचान मेटा (साजा), दूध नाथ साहू (27 वर्ष) ग्राम पेंडरवानी (गंडई), मनीष वर्मा (23 वर्ष) ग्राम खैरी (साजा), अरुण रजक (18 वर्ष) ग्राम पेंडरवानी (गंडई), भोला निषाद (23 वर्ष) ग्राम पदमी (बेमेतरा), राजकुमार निषाद (19 वर्ष) ग्राम पदमी (बेमेतरा), समारू नेताम (43 वर्ष) ग्राम कोरवाय (साजा) तथा पुरन पटेल (19 वर्ष) ग्राम पदमी (बेमेतरा) के खिलाफ दफा 302, 147, 148, 149, 153 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
