लोरमी। भाजपा नेता की हत्या में पुलिस ने मृतक की पत्नी, बहु, बेटी और 2 बेटे को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता के नंगाई से पूरे घर के लोग परेशान थे। लिहाजा सभी ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी।
मुंगेली जिला में बीजेपी नेता शत्रुहन साहू की हत्या मामले में पुलिस ने पांच हत्यारों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में कोई और नहीं परिवार ही कातिल निकला। मृतक की पत्नी, 2 बेटे, 1 बेटी और बहू ने घटना को अंजाम दिया है। लोरमी पंडरिया मुख्य मार्ग में नेता की लाश मिली थी। सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। बीजेपी नेता के रूप में मृतक की पहचान हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक शत्रुहन साहू गोड़खाम्ही मंडल के पिछड़ा वर्ग महामंत्री थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। इसी बीच लोरमी पुलिस को पत्नी, बेटा, बेटी, बहू सहित पांच आरोपियों पर शक हुआ। घर जाकर जांच करने पर पता चला कि फावड़े पर खून के धब्बे थे। कार में भी खून के धब्बे थे, जिसके आधार पर परिवार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो हत्या करना स्वीकार कर लिया। परिवार ने बताया कि शत्रुहन साहू शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता था, जिससे पूरे घर के लोग परेशान थे। घटना दिनांक को भी उसका घर के लोगों से विवाद हुआ था। इसी बीच मृतक का लड़का तैश में आकर फावड़ा से सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मृतक की लाश को घर से 3 किमी दूर गोल्हापारा में ले जाकर सड़क के किनारे फेंक दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। मृतक की पत्नी ने बताया कि शादी के 30 साल बाद भी पति का सुख नहीं मिला। पति हमेशा मारपीट-गाली-गलौज करता था, जिससे वे हताश हो गए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
