बिलासपुर। तखतपु नगर पालिका के सामान्य सभा की बैठक में जमकर बवाल हुआ। मामला हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान महिला पार्षद सहमी हुई बैठी रही।
बजट और नगर विकास को लेकर तखतपुर नगर पालिका में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में आठ एजेंडा चर्चा के लिए रखा गया था। बैठक में एजेंडे पर चर्चा करने के लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया था। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षद सुनील आहूजा ने चर्चा के लिए कम समय देने पर आपत्ति जताई तो भाजपा पार्षद और नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन भड़क गए। गुस्से से आग बबूला देवांगन कुर्सी पर हाथ पटकते हुये टेबल को पलट दिया। यही नहीं टेबल को गिराने के बाद वो कांग्रेस पार्षद की ओर बढ़ने लगे तो उनका सामना करने के लिए कांग्रेस पार्षद सुनील आहुजा ने भी यह कहते आगे बढा की शहर के विकास के लिये एजेडां और बजट है उस पर चर्चा की जाये आपके सवाल की चर्चा के लिये एक घण्टे था जिसमे आपने ढेड़ घण्डे तक चर्चा की है। इसी बात पर दोनों पार्षद भिड़ गए और हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस दौरान दोनो पक्षों के पार्षदों के बीच गुत्थमगुत्था भी हुई। कुछ देर बाद बैठक में उपस्थित अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना पुष्पा श्रीवास ने कहा कि नगर पालिका ने विकास के एजेंडे पर चर्चा करने के बजाए नेता प्रतिपक्ष द्वारा हर बैठक में इसी तरह शोर-शराबा किया जाता है जो उचित नही है। भाजपा विकास को पचा नही पा रही है। ईश्वर देवांगन ने कहा कि विकाश का विरोध नही है भाजपा पार्षदो की समस्या को नजर अंदाज किया जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
