बिलासपुर। कोनी पुलिस ने लोन दिलाने के नाम से सात लाख रुपए से अधिक रकम की ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक नग स्वीफ्ट डिजायर कार, बुलेट मोटर सायकल सहित चार नग मोबाईल जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम परसदा बिल्हा निवासी हरिराम मरकाम पिता अजित कुमार मरकाम ने थाने मे लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवबंर 2022 में अलकेश सोनी एवं रवि कुमार नायर से जान पहचान होने पर 02/11/2022 को दोपहर 01.00 बजे कोनी में पर्सनल लोन दिलवाने के नाम पर पेन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाईल सीम, बैक पासबुक एवं पासपोर्ट फोटो लेकर क्रेडिट कार्ड बनवाया और बिना अनुमति के 5,00,000 रूपये स्वाइप कर धोखाधडी किया है। गवाह तरूणा इंगोले से भी उसका पेन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाईल सिम, बैक पासबुक एवं पासपोर्ट फोटो लेकर क्रेडिट कार्ड बनाकर बिना अनुमति के 2,65,000 रूपये स्वाइप कर कुल 7,65,000/- रुपये की धोखाधड़ी किया है। रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा-420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया। उनके द्वारा आरोपीगण को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण शीघ्र निराकरण करने के लिए आदेशित किया गया। उनके निर्देश के बाद आरोपीगण अल्केश सोनी उर्फ छोटू एवं रवि कुमार नायर उर्फ जय को पकड़कर थाना लाया गया। पूछताछ पर रवि कुमार नायर उर्फ जय द्वारा अपने साथी अल्केश सोनी उर्फ छोटू के साथ मिलकर लोन दिलाने के नाम से दस्तावेज प्राप्त करना एवं दस्तावेज से लोन प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी रवि कुमार नायर के कब्जे से एक स्वीफ्ट डिजायर कार, बुलेट, एक वीवो कम्पनी का फोन, आई फोन-13, एक की-पैड मोबाईल एवं अल्केश सोनी से स्वाइप मशीन जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी
(1)रवि कुमार नायर उर्फ जय पिता सुरेश नायर, उम्र 33 वर्ष, सा.गीतांजली पार्क क्वा.नं- 77 मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(2)अल्केश सोनी उर्फ छोटू पिता विष्णुकांत सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी-ग्राम बिरकोना, मिसिरपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
