बिलासपुर। एक युवक ने अपनी मां की टांगिया मारकर हत्या कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गहने बेचकर बहु को इलाज के लिए पैसा देना सास महंगा पड़ गया। इसी बात को लेकर आरोपी को गुस्सा आ गया।
मिली जानकारी के अनुसार 21.04.2023 को थाना प्रभारी उत्तम साहू को फोन से सूचना मिली की ग्राम करका में सगनूदास मानिकपुरी अपनी मां को हत्या कर दिया है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी उत्तम साहू स्टॉप के साथ घटनास्थल ग्राम करका के लिए रवाना हुआ। घटनास्थल पर जाकर देखने पर मृतिका कुंजमती अपने घर के आंगन में मृत अवस्था में पड़ी थी। पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी सगनु दास मानिकपुरी का पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि मेरी पत्नी सुमित्रा मानिकपुरी को शुगर की बीमारी है जिसका इलाज कराने के लिए मेरी मां ने अपने पैर की सांटी, जेवर एवं माला बेचकर सुमित्रा को ₹7000 देकर उसके मायके ग्राम खरगहना भिजवाई है। सगुनदास मानिकपुरी अपनी पत्नी का इलाज कराना नहीं चाहता है क्योंकि वे खान-पान में परहेज नहीं करती है। इस बात को लेकर सगुन दास मानिकपुरी अपनी मां फूलमती को मेरी पत्नी को इलाज के लिए पैसे दिए हो कहकर आज दिनांक 21.04.2023 के प्रातः 6:00 बजे करीबन अपनी मां को टंगिया से सिर के पीछे गर्दन व दाहिने गाल में मार कर हत्या कर दिया। प्रार्थी दिलहरण दास के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में आरोपी सगुनदास मानिकपुरी पिता स्व.सोन दास मानिकपुरी उम्र 20 साल साकिन करका थाना कोटा जिला बिलासपुर को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उनि. हेतराम सिदार, श्यामलाल ,प्र.आर. रमेश आदिले, आरक्षक आशीष, मिथिलेश सोनवानी, भोप साहू का सराहनीय योगदान रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
बिलासपुरJuly 31, 2026युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है लोक परीक्षा संशोधन विधेयक – दुर्गेश पाण्डेय
