बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को समाज के सभी सामाजिक, व्यापारिक संगठनों एवं गैर व्यापारिक संगठनों की बिलासगूड़ी मे ली गयी बैठक। बैठक मे उन्होंने जिले मे संचालित निजात अभियान के उद्देश्य की जानकारी बैठक मे उपस्थित सभी सामाजिक व्यापारिक संगठन के सदस्यों को दिया।
उन्होंने सभी को बताया कि निजात अभियान के तहत मात्र ढाई महीने मे पुलिस द्वारा किये गए अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही से जिले मे अपराध कि संख्या में भारी कमी आई है। यही कारण है की उन्होंने निजात अभियान से एवं अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्ग समुदाय के व्यक्तियों को जुड़ने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक मे निजात अभियान को तीन चरणों मे संचालित करने के संबंध मे जानकारी देकर बताया की पहले चरण मे नशे के सौदागरो के एवं नशे मे संलिप्त लोगो के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही एवं नशे से दूर रहने क संबंध मे प्रचार प्रसार करना शामिल है। द्वितीय चरण मे नशे के गिरफ्त मे आये सभी युवक की निरंतर कौंसिलिंग कर नशे से मुक्त करना एवं तृतीय चरण में नशे के गिरफ्त मे आये युवक जिन्हे इलाज की आवशकता है उनके इलाज करना शामिल है।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक मे उपस्थित सभी सामाजिक, व्यापारिक, गैर व्यापारिक संघठनों से निजात अभियान के तीनो चरणों के माध्यम से सामाजिक बुराई को ख़त्म करने के संबंध अभियान से जुड़ने की अपील भी की।
आज के बैठक मे पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री पूजा कुमार, प्रभात मिश्रा (कोषाध्यक्ष ब्राम्हण समाज), अरविन्द दीक्षित (ब्रम्हाण समाज अध्यक्ष), संदीप राय (शिकार युवा मंच), श्रीमती गायत्री कश्यप (अध्यक्ष कश्यप समाज), सागर बंजारे (अध्यक्ष अनुसूचित समाज), कृष्णा मोहन पाण्डेय (अध्यक्ष गोले बाजार व्यापारी संघ), शांतनु शराफ़ (अध्यक्ष बर्तन व्यापारी संघ), पवन साहू (साहू समाज सिरगिट्टी), अरविन्द गोयल (जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ), नानक राम खंदूजा ( मर्चेंट एसोसिएशन), शंकरलाल परवार (छत्तीसगढ़ पनिका समाज), स्वप्निल शुक्ला (परशु सेना bilaspur), मोहम्मद इक़बाल हक़, आर. एस परिहार, नैन सिंह परिहार, प्रीतम सिंह सलूजा, सुधीर खंडेलवाल, अजय शराफ़, कमल सोनी एवं अन्य उपस्थित रहे.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026छठ पूजा के लिए समिति गठित, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव
UncategorizedOctober 27, 2026DGP ने किया CSP कार्यालय और पचपेड़ी थाना के नए भवन का लोकार्पण, रतनपुर में बना ई-मालखाना
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
