दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। IED ब्लास्ट कर नक्सलियों ने 11 जवानों की जान ले ली है। इस हमले पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हमला छत्तीसगढ़ के अरनपुर में हुआ। दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 10 जवान और एक ड्राइवर की जान गई है। इस हमले के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। हमले के बाद दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी शुरू हो गई है। इस हमले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान भी सामने आया है। भूपेश बघेल ने नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि राज्य में नक्सल अब अंतिम दौर पर है। उनपर नकेल कसी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
