कोरिया। कलेक्टर कोरिया ने CMHO कार्यालय के एक बाबू को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद CMHO के खिलाफ कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग में 50 करोड़ रुपए के घोटाला का खुलासा हुआ है। कोरोना काल के दौरान बिना डिमांड के बेतहासा दवा खरीदी गई थी और वाहन भत्ता का फर्जी बिल बनाया गया था। कलेक्टर ने सीएमएचओ के विरूद्ध कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा है।
जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्व विभाग मेें कोविड 19 के समय से बीते 3 वर्षो में अनाप शनाप दवाओं की बिना डिमांड ना सिर्फ खरीदी की गई बल्कि कागजों पर दवाईयां आई और चेक कटते चले गए। दवाओं की खरीदी मेे दर का भी ध्यान नहीं रखा गया। शिकायत मिलने के बाद जांच टीम गठित कर जांच शुरू हुई।
जिला अस्पताल कोरिया में कोरोना काल में फर्जी तरीके से की गई इस खरीदी का मामला साल भर से सुर्खियों में है। कलेक्टर के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू हुई, कुल 4 महिने में जांच कर 1200 पृष्ठ का प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा गया। कलेक्टर ने तत्कालिन सीएमएचओ और सहायक ग्रेड 3 को नोटिस जारी कर जांच में अनियमितताओं का 7 दिन में जवाब मांगा, जिस पर लिपिक ने तत्कालिन CMHO को जिम्मेदार बताया, उसका कहना है कि उन्ही के आदेश पर ये सब कुछ घोटाला हुआ, वहीं तत्कालिन CMHO ने लिपिक और नोडल अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया। दोनों के जवाब प्रस्तुत होने के बाद कलेक्टर ने लिपिक को निलंबित कर दिया और तत्कालिन सीएमएचओ के खिलाफ राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। कोरिया में स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले की जांच अभी भी अधूरी है। यहां वाहन शाखा की जांच अब तक शुरू नहीं हो पाई है, इस शाखा में बेहिसाब डिजल खरीदी की गई, जिसका हिसाब किताब ही नहीं मिल पा रहा है, वहीं के मरम्मत के 28 लाख के बिल अब तक भुगतान के लिए लंबित है, सच तो ये है कि लाखों रूपए के मरम्मत के बाद भी वाहनों की हालत कंडम बनी हुई है। माना जा रहा है कि वहां मरम्मत के कार्य कागजों पर ही सम्पन्न हो गए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
