रायपुर। महिला से बलात्कार के आरोप में एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दुर्ग जिले का है। महिला की शिकायत पर IG ने जांच कराया था जिसमे शिकायत सही पाई गई है। गिरफ्तार इंस्पेक्टर अभी पुलिस विभाग के DSB में पदस्थ है।
महिला से बलात्कार के मामले में इंस्पेक्टर राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। निरीक्षक पर आरोप है कि अमलेश्वर थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने इसकी लिखित शिकायत आईजी दुर्ग से की थी। इस मामले में आईजी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिकायत सहीं पाए जाने के बाद एम गिरफ्तारी की गई और न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। मार्च में निरीक्षक राजेन्द्र यादव को अमलेश्वर थाने से हटा कर जिविशा थाने पदस्थ किया गया था। तब कहा गया था की राजेंद्र अमलेश्वर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार अमलेश्वर थाना में पदस्थ रहते हुए निरीक्षक राजेन्द्र यादव पर एक महिला ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत महिला ने आईजी से लिखित में किया। इस मामले की जांच दुर्ग सीएसपी वैभव वैंकर ने किया। जिसके बाद सीएसपी के निर्देश पर दुर्ग कोतवाली टीआई एसएन सिंह ने मामले की जांच के बाद जुर्म दर्ज कर निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। निरीक्षक वर्तमान में पुलिस के जिला विशेष शाखा (डीएसबी) में प्रभारी के रूप में पदस्थ है। इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि पुलिस विभाग के बहुत से लोग ऐसे कृत्यों में संलिप्त है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
