भाजपा के कद्दावर नेता नंदकुमार साय ने दिया इस्तीफा दिया, कहा – आहत महसूस कर रहा हूं

रायपुर। भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। श्री साय पिछले कई सालों से उपेक्षित महसूस कर रहे थे। यही कारण है वो कई बार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पूर्व संगठन मंत्री सौदान का खुले आम आलोचना कर चुके है।
छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। इस अपुष्ट खबर में कहा जा रहा है कि भाजपा के सीनियर नेता नंदकुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि नंद कुमार साय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को भेजे अपने इस्तीफे में अपनी (श्री साय की) छवि धूमिल करने की साजिश की तरफ इशारा किया है। नंदकुमार साय ने कहा है कि कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देशय से उनकी ही पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने साजिशन झूठा आरोप और गतिविधि के जरिये उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाया है। जिसके कारण वो आहत महसूस कर रहे है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *