बिलासपुर। भाजपा नेता नंद कुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन्हें विधिवत कांग्रेस में प्रवेश कराया है। इस वक्त रायपुर में तीनो प्रेस कांफ्रेंस कर रहे है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा का तगड़ा झटका दिया है। भाजपा के कद्दावर नेता नंद कुमार साय पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन्हें विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और मीडियाकर्मी मौजूद थे।कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस वक्त रायपुर के राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और नंदकुमार साय प्रेस कांफ्रेंस ले रहे है। नंद कुमार साय के पार्टी से इस्तीफा देने के साथ ही उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगा रहे थे जो आज सही साबित हुआ है। बताया जा रहा है की श्री से पिछले सप्ताहभर से राजीव भवन जा रहे थे। लेकिन इसकी जानकारी कुछ गिनेचुने लोगों को ही पता था।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
