जगदलपुर। जगदल के कोतवाली थाने में CSP ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को लात मार दी। जब सांसद प्रतिनिधि CSP को समझाने गया तो उसे भी पीटा। अब शहर के सारे कांग्रेसी थाने पहुंच गए है और जमकर हंगामा कर रहे है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के थानों से अतिरिक्त बल मांगा लिया गया है। विवाद देर रात तक चलने की संभावना है।
जगदलपुर में कांग्रेस नेता और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य की CSP विकास कुमार(IPS) के साथ हाथापाई हुई है। सिटी कोतवाली के अंदर दोनों के बीच पहले बहस हुई, विवाद बढ़ा तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। पुलिस जवानों और अन्य कांग्रेसियों ने बीच बचाव कर दोनो को छुड़ाया। इस मारपीट के बाद थाने में बवाल शुरू हो गया, बड़ी संख्या में कांग्रेस थाना पहुंच गए है और CSP को थाने से बाहर निकालने की जिद कर रहे है। हंगामे के बाद सभी पुलिस अधिकारी थाना पहुंच गए है। CSP को सुरक्षा देने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मांगा लिया गया है। पूरा थाना परिसर छावनी बदल गया है। CSP की सुरक्षा के लगे जवान किसी को अंदर जाने नही दे रहे है जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता अंदर घुसने पर अड़े हुए है। पुलिस के जवानों के साथ धक्का मुक्की कर रहे है और नारेबाजी कर रहे है।
कांग्रेस नेता सुशील मौर्य का कहना है कि, हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता महेश द्विवेदी ने मुझे कॉल कर बताया कि सिटी कोतवाली में CSP विकास कुमार ने मुझे एक लात मार दी है। जिसके बाद मैं थाने पहुंचा। CSP से पूछा आपने उसे लात कैसे मार दी तो CSP ने जवाब दिया वो गुटखा खा कर आया है और मारूंगा। जिसके बाद मैंने कहा कि यदि उसने गुटखा खाया है तो मना कर दीजिए कि परिसर में गुटखा खाकर न आए। लेकिन लात मारना यह कहां तक सही है।
इसके बाद सीएसपी ने मुझे भी मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद CSP और 2 TI के साथ मैं रूम में अकेला था। CSP के साथ बहसबाजी हुई। इसके बाद मुझपर भी हाथ उठा दिया, मेरे साथ भी हाथपाई हुई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
इस मामले के बाद एकाएक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ थाना परिसर में उमड़ने लगी। जमकर हंगामा किया जा रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मांग है कि सीएसपी उनसे माफी मांगे जिसके बाद ही मामला शांत होगा।
उधर CSP विकास कुमार (IPS) की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सिटी कोतवाली प्रभारी के चेंबर में ही रखा है। बाहर जवानों की तैनाती की गई है। कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार थाना परिसर के अंदर घुस रहे हैं और CSP को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए ASP, DSP के अलावा आस-पास के थाना के थाना प्रभारियों को भी मौके के लिए बुला लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
