सीपत। नयनतारा शर्मा कालेज पंधी के फाउन्डर मेम्बर श्रीमती नयनतारा शर्मा का अल्प बिमारी के पश्चात असामयिक निधन हो गया। श्रद्धांजलि देने भारत के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद, आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी उपकुलपति अटल बिहारी वाजपेयी युनिवर्सिटी बिलासपुर ने उनके गृह ग्राम देवरी पंधी पहुँच कर श्रद्धांजलि दिए, नयनतारा शर्मा के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किए। आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी ने परिजनों से कहा कि श्रद्धाजंलि के अवसर पर इतने सभ्रांत लोग एकत्रित हुए है, जिले भर के शिक्षाविदों की उपस्थिति उनकी प्रसिद्धि बताती है, उनका काम निश्चित रूप से अच्छा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में और नयी उपलब्धि इनके द्वारा प्राप्त की जाती तय था, लेकिन ईश्वर के निर्णय से हम सब बंधे हुए हैं, उनके अच्छे उद्देश्य की पुर्ती का सदप्रयास परिजन करे यही सही श्रद्धांजलि होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों व परिजनों ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए, जिनमें जय शर्मा, डाक्टर जवाहर चौबे, डाक्टर शैलेन्द्र दुबे, डाक्टर सुधीर शर्मा डाक्टर सतीश दुबे, हर्ष पांडेय, डाक्टर तरूण दीवान, डाक्टर हीरालाल शर्मा, मनीष कुमार, डाक्टर गरिमा तिवारी, डाक्टर धनेश्वरी दुबे, डाक्टर शशी दीवान, डाक्टर यदुनाथ धर दीवान डाक्टर परस शर्मा, डाक्टर रामसनेही दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में दीवान परिवार के सदस्य, परिजन, हाई स्कुल के प्राचार्य, स्कूल के शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
बिलासपुरOctober 21, 2026दुर्गा पंडालों में चैन स्नेचिंग, 3 महिला गिरफ्तार, चैन काटने वाली ब्लेड जप्त
