बिलासपुर। कोनी पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 12 घण्टे के अंदर खुलासा कर दिया है। मामले एक आरोपी और नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक-02/05/2023 को ग्राम सेन्दरी, कडकनाथ मुर्गा दुकान के सामने, बिजली खम्भा के पास झाड़ी में एक अज्ञात शव संदिग्ध हालत में मिला, जिस पर थाना कोनी द्वारा मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों का पता तलाश किया, जो परिजनों द्वारा मृतक की पहचान अमित कुमार (20) पिता रामदुलारी सूर्यवंशी, निवासी-निपनिया, थाना सीपत के रूप में की गई, शव पंचनामा दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी के गले को सफेद रंग के गमछा से घोटने के साक्ष्य मिलने पर थाना कोनी में धारा-302 भादवि के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। मामले में मृतक के परिजनों के कथन के आधार पर थाना कोनी स्टाफ एवं ए.सी.सी.यू. टीम स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर संदेही राजकुमार सूर्यवंशी उर्फ पिन्टु एवं एक अन्य अपचारी बालक को पकड़कर थाना कोनी लाया गया। आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी से गवाहों के समक्ष पूछताछ किया गया तो बताया कि इसके बेटे मानस सूर्यवंशी, उम्र 5 वर्ष की मृत्यु मई 2022 में घर में फांसी लगाने से हुई थी। बेटे की मृत्यु के संबंध में मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी को जानकारी थी। लेकिन उस समय उसे घटना के संबंध में नही बताया था। इसी बात को लेकर राजकुमार के मन में मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी के प्रति रंजिश की भावना थी। इसी कारण आरोपी राजकुमार, मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी को जान से मारने के लिये तय कर लिया था। दिनांक-02/05/2023 की रात्रि को मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी गांव के छोटे तालाब के पास अपने मित्र अपचारी बालक के साथ बैठा था, जिसके साथ आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी ग्राम सेमरताल जाकर एक साथ शराब पीये, उसके बाद अपचारी बालक के स्कूटी क्रमांक-CG-10-EM-3702 में बैठकर गतौरी गांव के मरघट के पास गये। वहां पर आरेापी राजकुमार सूर्यवंशी और मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी के मध्य आरोपी के बेटे की पूर्व में हुये मृत्यु के संबंध में जानकारी नही दिये जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान राजकुमार सूर्यवंशी, मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी के गले में लिपटे उसी के सफेद रंग के गमछा से अमित कुमार सूर्यवंशी के गले को अपने दोनों हाथों से कसकर घोट दिया। जिससे अमित कुमार सूर्यवंशी की मृत्यु मौके पर ही हो गई। बाद साक्ष्य छिपाने एवं गुमराह करने के उद्देश्य आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी अपने अन्य साथी अपचारी बालक के साथ मिलकर स्कूटी क्रमांक-CG-10-EM-3702 में मृतक के शव को लेकर सेन्दरी, कड़कनाथ मुर्गा दुकान के सामने, बिजली खम्भा के पास, झाड़ी में फेंकना बताया। मामले में आरोपी एवं अपचारी बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, घटना समय में पहने हुए कपड़े को जप्त किया गया है। आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी उर्फ पिन्टू एवं अपचारी बालक के विरुद्ध धारा-302, 201, 34 भादवि के तहत विधिवत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
नाम आरोपी:- राजकुमार सूर्यवंशी उर्फ पिन्टू पिता खम्हन लाल सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष, निवासी-गतौरी थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.) + 01 अन्य अपचारी बालक
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 9, 2026सुशासन तिहार में बेलतरा की जनता ने सुनाई अपनी पीड़ा, पानी, सड़क, खाद, बिजली और किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
रायपुरJune 8, 2026रायपुर में छिपा था बिहार का इनामी क्रिमिनल, स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम, कंपनी प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी
बिलासपुरJune 8, 2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई
UncategorizedJune 7, 2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सुधीर झा बने पुनः सचिव
