बालोद। बालोद में बुलेरो कार ट्रक से टकरा गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक ही परिवार के 10 शामिल है। एक डेढ़ साल के बच्चे की भी मौत हो गई है। सभी लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसा कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि परिवार धमतरी के सोरम गांव से बुलेरो में सवार होकर शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहा था। लेकिन बीच में ही एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मरने वालों में दो बच्चे और 5 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे की जांच के लिए एसपी ने स्पेशल टीम का गठन कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के अनुसार बुधवार रात ये हादसा हुआ। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है, ये सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि 10 लोगों की मौत पर ही मौत हो गई. जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त जान चली गई। सभी के शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया है की, अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई है और बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मृतकों के नाम – केशव साहू (34), डोमेश ध्रुव (19), टोमिन साहू (33), संध्या साहू (24), रमा साहू (20), शैलेंद्र साहू (22), लक्ष्मी साहू (45), धरमराज साहू (55), उषा साहू (52), योग्यांश साहू (3), ईशान साहू डेढ़ साल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
