11 शवों के पहुंचते ही थर्रा उठा पूरा गांव, पांच चिताओं में किया गया अंतिम संस्कार

धमतरी। सड़क हादसे में मृत सभी 11 शवों का सोरम गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ गया था। आसपास के गांव वाले भी पहुंच गए थे। शवों को देखते ही ग्रामीण बच्चे और महिलाएं फूट-फूट कर रोने लगी। जब एक के बाद एक 6 एंबुलेंस सायरन बजाते हुए शवों को लेकर गांव में घुसी तो पूरा गांव थर्रा उठा था।
बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चे समेत 11 लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। सभी मृतक धमतरी जिले के ग्राम सोरम के रहने वाले थे। सभी मृतकों का आज गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी और जनप्रतिनिधि के अलावा सैकड़ों की संख्या ग्रामीण मौजूद थे। गांव के मुक्तिधाम में 5 चिताओं में 11 शव जलाए गए। अंतिम संस्कार में शामिल होने पूरा गांव उमड़ गया था। परिवार के बचे सदस्यों ने शवों को मुखाग्नि दी। पूरा गांव और इलाके के लोग नम आंखों से विदाई दी। जब शवों को लेकर एंबुलेंस गांव पहुंची तो गांव का दृश्य हृदय विदारक थी। गांव के अलावा आसपास के गांव के सैकड़ों लोग सोरम में एकत्रित हो गए थे। सभी को इंतजार था तो मृतकों के शवों का। कैसे हो ग्रामीणों के कान में एंबुलेंस की सायरन सुनाई दी गांव में हलचल शुरू हो गया था। पूरा गांव उस रास्ते पर टकटकी लगाकर देखने लगा जहां से एंबुलेंस का गांव प्रवेश होना था। एक के बाद एक जब एंबुलेंस गांव में घुसी तो पूरा गांव थर्रा उठा। हर कोई एंबुलेंस की ओर लपकने लगे। जब शवों को एंबुलेंस से निकालने लगे तो वहां मौजूद महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, युवा रोने लगे। क्योंकि शवों में कोई किसी का भाई था तो कोई किसी का चाचा, काका, भाभी, चाची थी तो कोई किसी का जिगरी दोस्त था।
00 मृतकों के नाम
धरमराज साहू 55 वर्ष
उषा साहू 52 वर्ष
लक्ष्मी साहू 45 वर्ष
केशव साहू 34 वर्ष
टोमिन साहू 33 वर्ष
संध्या साहू 24 वर्ष
शैलेंद्र साहू 22 वर्ष
रमा साहू 20 वर्ष
योग्यांश साहू 3 वर्ष
ईशान साहू डेढ़ वर्ष
डोमेश ध्रुव 19 वर्ष
इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रति मृतक चार लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि बालोद के पुरुर और चारामा के बीच बालोदहन के पास हुए सड़क हादसे में दिवंगत साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डोमेश ध्रुव के परिवार को इस दुखद घड़ी के सहायतार्थ प्रति मृतक चार लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं। यह घटना बेहद दुखद है। ईश्वर की मर्जी के आगे हम सब नतमस्तक हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *