रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से आरक्षण पर लगी रोक हटने के बाद शिक्षा विभाग में भर्ती के लिए 12 हजार 489 पदों पर भर्ती के लिए वेकेंसी निकली है। इसके लिए आगामी 6 मई से ऑन लाइन आवेदन लिया जाएगा।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश में चयन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रखने के पश्चात् मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के 6285, शिक्षक के 5772 तथा व्याख्याता के 432 इस तरह कुल 12489 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन पत्र छ.ग. व्यापम की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in / में 06 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से ऑनलाईन भरे जा सकेगें। विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन इसी वेबसाइट पर कर सकेगें। इन पदों की भर्ती हेतु परीक्षा छ.ग. व्यापम द्वारा ली जायेगी। जिसकी तिथि व्यापम द्वारा अलग से जारी की जायेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
