हिन्दू परिषद अध्यक्ष तोगड़िया बोले:राम वनगमन पथ व गोधन पर कार्य करने वाले भूपेश देश में अकेले सीएम
राम वनगमन पथ व गोधन पर कार्य करने वाले भूपेश देश में अकेले सीएम
बिलासपुर। बजरंग दल के स्थानीय नेता एक तरफ बच्चो को भड़काकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गाली दिलवा रहे है तो दूसरी ओर कट्टर हिंदूवादी नेता की पहचान रखने वाले डॉ प्रवीण तोगड़िया ने उनके कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल देश के एक मात्र मुख्यमंत्री है जिन्होंने राम वन गमन पथ और गोधन पर काम किया है।
अपने अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम वनगमन पथ के विकास का जो काम किया है वह हिंदुस्तान में किसी ने नहीं किया। इसी तरह गोधन के लिए गांव में उन्होंने जो व्यवस्था दी है जितना काम किया है देश के किसी भी राज्य में नहीं किया गया है। यही नहीं किसानों के लिए भी उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए वह कहते हैं कि हिंदुओं के लिए जो व्यक्ति, पार्टी या नेता अच्छा काम करे उसकी वाहवाही करो चाहे वह भाजपा वाले हो कांग्रेस वाले हो दोनों की वाह-वाह करो।
पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वह पूरे देश में 3 महीने से घूम रहे हैं। देश के गांव और शहरों की कॉलोनी में एक लाख जगह पर हनुमान चालीसा प्रारंभ किया गया है। जहां हनुमान चालीसा हर सप्ताह चलेगा, वहां घरों से एक मुट्ठी अनाज एकत्रित करके गरीब हिंदुओं को मुफ्त में बांटा जाएगा। इसके अलावा 50 परिवारों को स्वस्थ रहने की ट्रेनिंग दी जाएगी। 50 परिवारों के बच्चों का टैलेंट बढ़ाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। महिला सुरक्षा की भी ट्रेनिंग देंगे। हनुमान चालीसा केंद्र 100000 जगह पर करोड़ों हिंदुओं की सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान, स्वास्थ्य, संस्कार और संगठन का केंद्र बनाने का लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 104 स्थानों पर हनुमान चालीसा केंद्र शुरू किए जा चुके हैं।
यह हनुमानजी का देश है…
छत्तीसगढ़ में चल रहे सुंदरकांड के पाठ के बारे में पूछने पर तोगड़िया ने कहा कि एक भी कांग्रेस वाले के यहां भगवा नहीं है, ऐसा घर बताओ? लेकिन सभी घरों में पूजा ही करते हैं। पॉलिटिकली सभी थोड़ा बहुत बोल लेते हैं यह राजनीति में चलता रहता है। लेकिन यह देश तो हनुमानजी का है और हनुमानजी की भक्ति सभी दल के लोग करते हैं। इसको लेकर देश में हिंसा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिहादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
00 दोनों दल एक-दूसरे से प्यार कर रहे
नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर डॉ. तोगड़िया ने कहा कि आजकल कोई भी कांग्रेस वाला भाजपा में आ जाता है, तो कोई भी भाजपा का सदस्य कांग्रेस में चला जाता है। अब लगता है कि दोनों पार्टियां एक दूसरे के लोगों को प्यार करने लग गई है।
00 हिंदू जागे है फिर भी गौ हत्या और धर्मांतरण हो रही है
तोगड़िया ने सवाल किया कि देश में हिंदुत्व का जर्बदस्त जागरण हुआ है, फिर भी गौहत्या हो रही है? धर्मांतरण भी हो रहा है, हिंदू पर हमला भी हो रहा है। हम चिंतित हैं कि ये हमले क्यों होते हैं? उन्होंने कहा कि गौहत्या बंदी का कानून जब तक नहीं होगा, गौहत्या बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में हिंदू राष्ट्र की कल्पना यह है जिसमें कोई हिंदू भूखा नहीं रहेगा। कोई हिंदू बिना डॉक्टर के नहीं रहेगा। सबको रोजगार मिलेगा। किसानों को फसल के दाम मिलेंगे, तो यह प्रवीण तोगड़िया का हिंदू राष्ट्र है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
