मुरैना। मुरैना के लेपा गांव में जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गोलीमार हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात हो गया है।
मुरैना के सिहौंनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया है। संघर्ष के दौरान दोनों गुटों के लोगों ने लाठियों से हमला किया और बंदूकों से फायरिंग की। फाइरिंग में छह लोगाें की मौत हो गई है।बताया जा रहा है की जिस परिवार के छह लोगाें की हत्या शुक्रवार को हुई है। उन्होंने आरोपित परिवार से पांच महीने पहले ही 10 लाख रुपए देकर राजीनामा किया था। 2014 में रंजीत व उनके परिवार के लोगों ने राधे यानि राधेध्याम के परिवार के तीन लोगाें की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद रंजीत व अन्य आरोपित जेल चले गए और पूरा परिवार गुजरात के अहमदाबाद में बस गया। 2014 से ही रंजीत के परिवार के लोगों की जमीन बंजर पड़ी थी। पांच महीने पहले रंजीत के परिवार के गजेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने राधे के परिवार के लोगों से राजीनामा कर लिया। राजीनामा में 10 लाख रुपए भी दिए। आरोपित पक्ष ने भी कह दिया था कि अब कोई बात नहीं है। राजीनामा के बाद भी आरोपिताें ने शुक्रवार गजेंद्र सहित उसके परिवार के लोगों की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही सिंहौनिया सहित आसपास के थानों से भी पुलिस बल लेपा गांव भेजा गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थति बनी हुई है। गांव से मृतकों के शवों को मुरैना अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायलों को भी इलाज के लिए मुरैना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलाें में विनोद सिंह पु. सुरेश सिंह तोमर, वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह है। फायरिंग कर हत्या करने के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गए। साथ ही गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव का कोई भी व्यक्ति कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि अभी आरोपित खेतों व बीहड़ों में छिपे हो सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
