बिलासपुर। बाइक और कार में फर्राटा भरते हुए स्टेंटबाज युवकों पर पुलिस की कार्रवाई से शहर वालों की उम्मीद बढ़ी थी। लेकिन पिछले दिनों दर्जनों गाड़ियों में स्टंटबाजी करते हुए दर्जनों गाड़ियां आईजी ऑफिस के सामने से निकली और वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने केवल एक पर कार्रवाई करके बाकी को अभयदान दे दिया ? अब ये सवाल उठ रहा है की क्या ये स्टेंटबाज SP को चिढ़ा रहे है ? या सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता होने के कारण कार्रवाई करने में पुलिस के हाथपांव कांप रहे है ?
बाइक और चारपहिया वहां में बैठकर स्टंट बाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। क्योंकि 26 अप्रैल की रात दर्जनों गाड़ियां IG ऑफिस के सामने से स्टंटबाजी करते हुए निकली। इन गाड़ियों में बैठे लोग कार की खिड़की से बाहर निकलकर न केवल स्टंटबाजी की बल्कि हंगामा भी करते रहे। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर के DSP संजय साहू ने इसे ट्रेफिक नियमो का उल्लंघन करना पाया। पुलिस ने वीडियो से प्राप्त नंबर के आधार पर आर0टी0ओ0 बिलासपुर से वाहन मालिक के पते पर नोटिस भेज कर तलब किया और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के अंतर्गत वाहन का रु- 7,300/- का चालान काटा। साथ ही साथ वाहन चालक के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु आर.टी.ओ. बिलासपुर को भेजा गया है। ट्रेफिक पुलिस ने एक कर ले खिलाफ कार्रवाई कर वाहवाही बटोर रही है जबकि काफिले में दर्जनभर कारें थी। जिन पर अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। जबकि कार्रवाई सभी के खिलाफ होनी थी और जुर्माना सभी से वसूला जाना था। अब शहर में छोटी छोटी कार्रवाई कर वाहवाही बटोरने वाली पुलिस की किरकिरी हो रही है। शहर में लोग दो टूक शब्दो कह रहे है की इन स्टेंटबाजों ने सीधे सीधी पुलिस को चिढ़ाया है। यदि बाकी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो कहीं न कहीं असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
