बिलासपुर। खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कार्रवाई करते हुए रेत, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी और ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 28 वाहनों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ चालान बनाकर वैधानिक कार्रवाई की का रही है। विभाग में पीछले महीने अवैध परिवहन करते हुए 80 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
खनिज विभाग बिलासपुर ने पिछले दो दिनों में अवैध खनिज परिवहन के कुल 28 प्रकरण दर्ज किए गये है। विभाग के अधिकारियों ने दर्जनों गांवों में शिकायत के आधार पर छापामार कार्रवाई की है। विभाग ने जोंधरा में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 05 वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है। इसके अलावा सिरगिट्टी, मंगला, लावर, मस्तूरी, लेमर, लारीपारा, सेंदरी, सरकंडा में भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इन स्थानों से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन गांवों में ईंट, गिट्टी, मुरम, मिट्टी के अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज किए गये हैं। दो दिनों तक चली कार्रवाई में रेत परिवहन के 22 प्रकरण, ईंट के 01 प्रकरण, मिट्टी/मुरम-02 प्रकरण और गिट्टी परिवहन के 03 प्रकरण दर्ज किए गए है। सभी परिवहनकर्ताओं और वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
इसके पहले पिछले महीने खनिज विभाग ने ईंट, गिट्टी, मुरम, मिट्टी के अवैध परिवहन के 80 प्रकरण दर्ज किए थी और 1 लाख 63 हजार रुपए का जुर्माना वसूला था। पीछले महीने रेत परिवहन के 61, गिट्टी परिवहन के 11, ईंट के 6, कोयला परिवहन के 2 प्रकरण दर्ज किए थे। इसके अलावा दो मामले अवैध उत्खनन का भी दर्ज किया गया था जिससे 510 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 19, 2026मोबाइल टॉवरों से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 नाबालिग बच्चों के साथ 6 गिरफ्तार
बिलासपुरApril 19, 2026मध्य प्रदेश के तीन युवक बिलासपुर में बेचने लगे गांजा, 20 किलो गांजा के साथ तीनों गिरफ्तार
बिलासपुरApril 18, 2026आबकारी विभाग की कार्रवाई, 75 लीटर महुआ शराब जप्त, दो महिलाएं गिरफ्तार
बिलासपुरApril 18, 2026चोरी के जेवर से गोल्ड लोन दे रहे है बैंक प्रबंधन, सराफा एसोसिएशन ने मैनेजरों को भी अपराधी बनाने की मांग की
