बिलसपुर। सरकंडा पुलिस ने गांजा बिक्री करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी किमती 80000/-रू है। आरोपीयों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 05.05.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि पत्रकार कालोनी के पास बिरकोना रोड में 02 व्यक्ति नीला रंग की स्कूटी वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सरकंडा निरी. फैजुल होदा शाह ने टीम तैयार कर पत्रकार कालोनी बिरकोना रोड में मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर 02 व्यक्तियों को पकडा। पूछताछ करने पर अपना नाम नकुल यादव एवं अमान खान बताया। जिनकी विधिवत् तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कुल 8 किलो गांजा जब्त किया गया। जिसकी किमती 80000/- रू बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
नाम आरोपी – 1. नकुल यादव पिता केशव यादव उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम कमरगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ. ग.) । 2. अमान खान पिता दिलजान खान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चोरभट्ठी थाना सकरी हा. मु. ग्राम लडुकेला थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.)
आरोपियों के कब्जे से 1 स्कूटी कीमत 50000 सहित कुल 8 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 80000 /- रू किया गया जप्त,,कुल 130000 की समपत्ती जप्त।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, सहा. उप निरी. रमेश ध्रुव, प्र. आर. प्रमोद सिंह, आरक्षक विवेक राय, अविनाश कश्यप, मिथलेश सोनी, संजीव जांगड़े, राकेश यादव, मुकेश शर्मा, शिव जोगी विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 12, 2026किसान पर बाघिन का हमला, खेत में डाल रहा था खाद, हाथ, पैर और चेहरे में मारा पंजा
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
