बस्तर। जूनियर डॉक्टरों ने मिलकर एक प्रशिक्षु DSP की जमकर पिटाई कर दी है। इस मारपीट में DSP घायल हो गए हैं। घटना बीती रात डिमरापाल मारेंगा के बीच सुनसान सड़क पर हुई है। परपा थाना में शिकायत के बाद FIR दर्ज कर लिया गया है।
बस्तर जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए गस्त पॉइंट लगाए जाते हैं। इसी कड़ी में इन पॉइंट की जांच करने के लिए प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश गर्ग केशलूर की ओर रवाना हुए थे। निरीक्षण करते हुए
परपा थाना क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान मारेंगा पेट्रोल पम्प के पास अंधेरे और सुनसान इलाके में एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा दिखाई दी। प्रशिक्षु DSP अविनाश गर्ग ने उसे बुलाकर पूछताछ शुरू कर दिया। इतने में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टर पारस गुप्ता भी वहां पहुंच गए। इस पूछताछ के दौरान दोनो छात्र – छात्रा ने पुलिस के साथ बदसलूकी की और मोबाइल फोन से अपने साथियों को बुलावा लिया। इंटर्न छात्रा के बाकी सदस्य वहां पहुंचते ही प्रशिक्षु डीएसपी के साथे गली गलौच और अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। इत बिच वहां पर अन्य पुलिसकर्मी और पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंचे और बीचबचाव किया। इस घटना में डीएसपी को चोटें आई है। जिस पर परपा थाने ने अपराध पंजीबद्ध किया गया है और जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
