2000 करोड़ के शराब घोटाले की बात मनगढ़ंत, ED के अधिकारी खुद कह रहे भाजपा हमारे भरोसे चुनाव लडना चाहती है- भूपेश

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले की बात पूरी तरह से मनगढ़ंत है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे बीजेपी की हताशा बढ़ती जा रही है। ईडी के माध्यम से राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। ED के अधिकारी भी आपसे बात करते रहते है की भाजपा छत्तीसगढ़ में हमारे भरोसे चुनाव लडना चाह रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि ईडी और आईटी स्थाई रूप से यहां रहेगी और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा ये लोग नए-नए षड्यंत्र करेंगे।
जहां तक शराब की बात है, शराब को कार्पोरेशन के माध्यम से बेचने का जो निर्णय लिया गया है, वो रमन सरकार के समय की बात है। 2017 की और 2017-18 में आबकारी मद से लगभग 3900 करोड़ की आय हुई थी। साल 2017-18 में आबकारी मद से 3900 करोड़ की प्राप्ति हुई और ये हमारे शासनकाल में बढ़कर 6000 करोड़ हुआ। दूसरी बात यह है की 2017 में शराब व्यवसाय से संबंधित डिस्टलर और व्यवसायी, परिवहनकर्ता, प्लेसमेंट एजेंसी में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। जैसा भाजपा सरकार के समय था वही चल रहा है। आबकारी की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इससे स्पष्ट है कि किसी प्रकार के कथित घोटाले और शराब के राजस्व में कमी का जो आरोप ईडी ने लगाया है वो मनगढ़ंत है। जब राजस्व में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है, तो आप का आरोप तो वैसे ही मिथ्या हो जाता है।
सीएम ने कहा कि सीएजी भारत सरकार का विभाग है और सीएजी ने ही अपने ऑडिट में छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग को क्लीनचिट दी है। फरवरी 2020 में आयकर की टीम ने आबकारी विभाग से संबंधित व्यक्तियों के यहां छापेमारी की कार्रवाई की थी और उस समय भी मीडिया के माध्यम से तो बहुत हल्ला हुआ था कि फलाने के यहां नोट गिनने की मशीन मिली है। किसी के यहां करोड़ों की संपत्ति पाई गई लेकिन आईटी डिपार्टमेंट उस समय प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं कर पाई थी क्योंकि किसी के यहां कुछ मिला ही नहीं था।
फिर मार्च 2023 में मतलब 13 महीने बाद ईडी ने फिर छापा मारा लेकिन उनको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा और उन्होंने कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की। उसमें भी हमने कहा था कि ईडी ने छापा डाला है तो प्रेस विज्ञप्ति जारी करें।
किस अधिकारी के यहां किस नेता के यहां किस व्यक्ति के यहां कितनी राशि जब की गई है। चल-अचल संपत्ति कितनी जब्त की गई है, उसका ब्यौरा तो जारी करें ? लेकिन उस समय भी असफल रहे और शर्म के मारे अधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की थी। सीएम ने कहा कि मैं लगातार यह बोलता रहा कि ईडी के अधिकारी ऑफिस में बुलाकर मारपीट कर रहे हैं। परिजनों को प्रताड़ित करने की बात हो रही है। फर्जी केस में फंसाने की बात की जा रही है। महिलाओं को भी रात-रात भर नियमविरुद्ध उससे पूछताछ कर रहे हैं। खाने नहीं दे रहे हैं, सोने नहीं दे रहे हैं। इस प्रकार से जबरिया प्रताड़ित करने का काम, जबरिया हस्ताक्षर करने के लिए कहते हैं। नहीं करने पर जेल भेजने और परिवार को फंसाने की धमकी दी जाती है।
कोयला घोटाला को लेकर सीएम ने कहा कि 3 साल की अवधि बीत जाने के बाद भी कोयला में 500 करोड़ की घोटाले की बात किए और शराब में दो हजार करोड़ की बात कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि 3 साल से जांच कर रहे हैं आईडी और ईडी यहां लगे हुए हैं।भाजपा के राजनीतिक एजेंट के रूप में यह सेंट्रल एजेंसी काम कर रही हैं और ईडी का एकमात्र काम है भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में फायदा दिलाना।
क्योंकि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में बेहद कमजोर है। उसके पास कोई मुद्दा नहीं है और ईडी के अधिकारी आपस में बात भी करते हैं कि हमारे भरोसे तो भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है। सीएम ने कहा कि यहां रमन सिंह और पूरी टीम भारतीय जनता पार्टी के सब लोग लगे हैं। इससे ना हम लोग डरने वाले हैं ना परेशान होने वाले हैं। कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने चुना है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *