बिलासपुर। शहर में एकबार फिर से बीच चौक में चाकूबाजी हो गई है। दो युवकों ने साइड नहीं देने पर चाकू से हमलाकर लहू लुहान कर दिया है। चौक में रेड सिग्नल इस चाकूबाजी का कारण बन गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम धूमा निवासी भानू प्रताप पटेल गांधी चौक के पास रेड सिग्नल की वजह से अपनी बाइक रोककर खड़ा था। उसी समय पीछे से स्कूटी सवार दो युवक आए और उससे साइड मांगने लगे। भानूप्रताप ने रेड सिग्नल होने के कारण साइड नहीं दिया। इतने में दोनों बदमाश स्कूटी से उतरे और गाली गलौज देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश युवकों ने मारपीट के बीच चाकू निकाल लिया और भानू प्रताप के गले और सिर में वार कर दिया। इस समय पास में खड़े लोग मुकदर्शक बने रहे। कोई भी बचाने के लिए नहीं आया। घायल युवक ने हमलावरों का मुकाबला करते हुए एक को पकड़ भी लिया था लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। एसपी के निर्देश पर CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली है। इसमें से एक अनस हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरफू अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार दोनो आदतन अपराधी है। दोनों आरोपी अत्यधिक नशे के आदी हैं जिनके विरुद्ध धारा 294, 324, 506, 34 आईपीसी 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
