रायपुर। ED ने राज्य में कोयला लेवी वसूली के मामले में सुश्री रानू साहू आईएएस, सूर्यकांत तिवारी, देवेंद्र यादव, विधायक, चंद्रदेव प्रसाद राय, विधायक और अन्य की 90 अचल संपत्तियों के अलावा लक्जरी गाड़ियों, आभूषणों और 51.40 करोड़ रुपये की नकदी को सीज कर दी है। मामले में अभी तक कुल 221.5 करोड़ रुपए के आसपास की संपत्ति सीज की जा चुकी है। लेकिन अभी तक अनिल टुटेजा की संपत्ति सीज नहीं की गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध कोयला लेवी जबरन वसूली घोटाले में राम गोपाल अग्रवाल जांच के दौरान, सूर्यकांत तिवारी के साथ उपरोक्त व्यक्तियों के वित्तीय संबंधों का प्रत्यक्ष प्रमाण मिला था और PMLA 2002 के तहत कुर्की की कार्यवाही के लिए अपराध या समकक्ष संपत्तियों की बनाकर संपत्ति की पहचान की गई है।
ED ने सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई आईएएस सौम्या चौरसिया (छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिकारी), सुनील अग्रवाल और अन्य की 170 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही सीज कर चुकी है। इस मामले में अभी तक कुल 221.5 करोड़ रुपए के आसपास सीज की जा चुकी है। गौरतलब है कि ईडी ने आयकर विभाग की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। अभी तक 145 से अधिक परिसरों में तलाशी ली गई है और अब तक 9 अभियुक्तों को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया गया है। ये सभी न्यायिक हिरासत में हैं। दिनांक 09.12.2022 एवं 30.01.2023 को माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए) में सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई IAS एवं अन्य के विरूद्ध अभियोजन परिवाद दायर किया गया है। ED की जांच से पता चला है कि इस जबरन वसूली रैकेट में 540 करोड़ रुपये के अपराध की आय अर्जित की गई थी।
ईडी की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर तीखा बयान दिया है। सीएम बघेल ने कहा है कि, जिनके यहां छापा मारा गया है, सभी की जानकारी बताए ईडी। सब के संबंध में अलग-अलग जानकारी ईडी को बताना चाहिए।
सीएम बघेल ने सवाल उठाया कि, नान घोटाला मामले की जांच ईडी क्यों नहीं करती? डॉ. रमन सिंह से पूछताछ क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं के यहां कितनी संपत्ति जब्त हुई खुलासा करे ईडी। बघेल ने कहा कि, प्रदेश की जनता का विश्वास सरकार के काम पर है। छत्तीसगढ़ की जनता में ईडी की कार्रवाई का कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, सभी क्षेत्रों में राजस्व में वृद्धि हुई है। प्रदेश के किसानों की आय बढ़ी है, हमारा वित्तीय प्रबंधन बाकी राज्यों से अच्छा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, दरअसल भाजपा को राज्य का विकास बर्दाश्त नहीं हो र
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
