बिलासपुर। खनिज विभाग आज एक बार फिर से रेत के अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। दो दिन में विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के 25 प्रकरण दर्ज किए है।
खनिज विभाग बिलासपुर ने पिछले दो दिन में रेत के अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों ने अवैध खनिज परिवहन के कुल 25 प्रकरण दर्ज किए हैं। जिनमे 24 प्रकरण रेत और एक प्रकरण गिट्टी का दर्ज किया गया है। सभी प्रकरण लमेर, लारीपारा, सेंदरी, मंगला, उर्तुम, मोहरा इत्यादि क्षेत्रों की सघन जाँच के दौरान दर्ज किए गये हैं। उल्लेखनीय है दो दिन पूर्व भी ग्राम जोंध्रा, पचपेड़ी, मस्तूरी, लावर, सिरगिट्टी आदि क्षेत्रों में भी विभाग द्वारा कुल 28 प्रकरण और भी दर्ज किए गए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो सप्ताहभर के अवैध परिवहन और उत्खनन के कुल 53 प्रकरण दर्ज किए गए है। कार्रवाई करने के बाद सभी वाहन को अलग अलग थाना और जाँच नाकों के अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखे गये हैं। अभी इन सभी वाहनों पर कार्यवाही प्रचलन में है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
