भिलाई। आज सुबह ED यानि की प्रवर्तन निदेशालय ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया कि, छत्तीसगढ़ के IAS अफसर, कोल कारोबारी और कुछ कांग्रेसी विधायकों की संपत्ति अटैच की गई है। उसमे भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव का नाम भी शामिल है। भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने ED से पूछा है की उनकी कौन सी संपत्ति कुर्क हुई है बताया जाए ?
ED के इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया, चारो तरफ सोसल मीडिया में खबरें वाइरल होने लगी। तब विधायक देवेंद्र यादव ने अपने कार्यालय में स्थानीय पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की और कहा कि जब मेरे वकील रायपुर ऑफिस गए तो वहां के अधिकारी ने बताया की ऐसी कोई भी कार्यवाही नही हुई है। जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है। बिना नोटिस के कार्यवाही कैसे करे। यही नहीं मेरी वृद्ध माँ को बेवजह परेशान कर रही है, नोटिस देकर ऑफिस बुला रही। मेरे पास जो संपत्ति है वह 2015 और 2018 के चुनावी हल्पनामा में मैंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा की ईडी अपने पद और पावर का दुरुपयोग कर परेशान कर रही है बिना किसी सूचना के, बिना कोई सबूत के कार्रवाई कर रहे है।
जब ईडी से मेरे वकील ने बात की तो ईडी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ भी नहीं मिला और कोई कार्यवाही नही हुई है। जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो, PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है। बिना नोटिस के कार्यवाही कैसे मुमकिन है ईडी की ही मीडिया सेल अलग ही बात कर रही है।
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सिर्फ यहीं नहीं मेरी वृद्ध माँ को भी ईडी परेशान कर रही है। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला रही है। मैने मां के साथ ऑफिस आकर पूछताछ में सहयोग की बात कही है, जब हमने कहाँ की उनके बदले में आ जाता हूं तो भी वे मनमानी कर रहे है।
00 MLA ने ट्वीट कर मांगी जानकारी
MLA देवेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल से ED से जवाब मांगा है की मेरी कितनी संपत्ति कुर्क की है, मेरी कौन सी संपत्ति अटैच की है, जब मेरे वकील को कोई जानकारी नहीं दी गई है, अब तक कोई जानकारी ED द्वारा नही दिया गया है। जो ED सार्वजनिक करे की 56 करोड़ अटैच हुए है उसमे मेरी कितने राशि के और मेरे कौन सी संपत्ति है।
00 ED ने किया ट्वीट
ईडी की तरफ से ट्विटर पर लिखा गया कि प्रदेश में 90 चल अचल संपत्तियों को सीज किया गया है। जिनमें लग्जरी गाड़ियां, ज्वेलरी और नगद शामिल है। कुल 51. 40 करोड़ की संपत्ति को बरामद किया गया है। यह बरामदगी आईएएस रानू साहू, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्र देव राय के पास से की गई है। यह कोल एक्सटॉर्शन स्कैम से जुड़ा हुआ मामला है। ईडी की तरफ से कहा गया है कि इस मामले में अब तक 221.5 करोड़ के आसपास की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
