सिंचाई विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग में पीसवर्क के नाम पर मची है लूट, कागजों में हो रहा मरम्मत और छोटे – छोटे निर्माण कार्य

बिलासपुर। सिंचाई विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग में छोटे-छोटे निर्माण कार्य और मरम्मत के नाम पर लूट मची हुई है। विभाग के अधिकारी चहेतों के नाम पर वर्क ऑर्डर जारीकर केवल कागजों में मरम्मत और निर्माण कार्य कर रहे है। ताजा मामला घुंटाघाट डेम में चल रहे काम का है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर यहां युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। हाईमास्ट लाइट की मरम्मत की जा रही है, सड़क के किनारे फेंसिंग किया जा रहा है, वार्निश कर रेस्ट हाउस के आसपास को चमकाने रात दिन काम किया जा रहा है। वर्क ऑर्डर के दस्तावेज से यह भी सामने आ रहा है कि वहां पर शेड बनाया जा रहा है। लेकिन मौके पर कही शेड बनता हुआ नहीं दिख रहा है। Democrecy.in को मिले दस्तावेज के अनुसार 9 मार्च 2021 को बेरोजगार इंजीनियर के नाम पर हाईमास्ट लाइट,स्ट्रीट लाइट आदि की मरम्मत के लिए लगभग 10 लाख रुपए का वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। लेकिन बिना काम के भुगतान कर दिया गया। इसके बाद 2022 के 6वें महीने में हाईमास्ट लाइट के मरम्मत के लिए फिर से ढाई लाख रुपए का वर्क आर्डर जारी किया गया और कार्यपूर्णता का प्रमाणपत्र जारी करते हुए मार्च 2023 में भुगतान भी कर दिया गया। अब मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हाईमास्ट लाइट का फिर से मरम्मत किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसका भुगतान अधिकारी विभागीय मद से करने वाले है।
सिंचाई विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग ने फेंसिंग और शेड निर्माण के लिए भी मार्च 2053 में ढाई लाख रुपए का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नही किया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए फेंसिंग का काम कराया जा रहा है। लेकिन फेंसिंग के लिए जो फ्रेम लगाया गया है वह पुराना है और नेट की क्वालिटी बेहद खराब है। हालांकि पोलिस होने के बाद फ्रेम चकाचक दिखने लगेगा। मौके पर फेंसिंग का काम तो दिख रहा है लेकिन शेड बनता हुआ कहीं दिखाई नहीं दिया। जो शेड दिखे वे पहले के बने हुए है। मतलब साफ है कि विभाग के अधिकारी पुराने शेड को ही नया बताकर भुगतान करेंगे या फिर कागजों में शेड निर्माण बताकर भुगतान किया जाएगा। बताया जा रहा है की हर तरह की गड़बड़ी के लिए सालों से जमे अधीक्षण अभियंता संजय पाठक है। बताया जा रहा है की श्री पाठक नौकरी की शुरुआत यही से किए है और अब प्रमोशन पाकर अधीक्षण यंत्री के पद पर है। पीछले 25-30 साल से यहीं जमे हुए है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *