बिलासपुर। सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी व दो बच्चों सहित मौत हो गई है। सभी चुट्टीनक वापस लौट रहे थे तभी मोरगा चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।अंबिकापुर-कटघोरा के बीच मदनपुर फारेस्ट बैरियर के पास हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में बस्तर की ककनार चौकी में पदस्थ छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की, उनकी पत्नी तथा दो बच्चों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक तिर्की (42 वर्ष) का घर अंबिकापुर में है और वो परिवार सहित छुट्टी मनाकर वापस ड्यूटी पर जगदलपुर जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे उनकी कार मोरगा पुलिस चौकी के मदनपुर पहुंची थी कि फॉरेस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवार उसमें फंसे रह गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला तो सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। मोरगा चौकी प्रभारी अश्वनी निरंकारी ने बताया कि चारों शव कार में बुरी तरह से फंसे हुए थे, जिन्हें निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
00 मुख्यमंत्री ने संवेदना जताई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फ़ॉरेस्ट बेरियर के पास कार और ट्रक की टक्कर में सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की सहित उनके परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। बघेल ने एक ट्वीट में कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें। उनके परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को दिए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
