10वीं में 48 तो 12वीं में 30 परीक्षार्थियों ने टॉप टेन में बनाई जगह, दसवीं के एक लाख और बारहवीं 87 हजार छात्र प्रथम श्रेणी के साथ हुए पास

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10 वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार 10वीं बोर्ड में 48 बच्चों ने टॉप टेन में जगह बनाई है तो 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 30 बच्चों ने टॉप टेन में अपना स्थान बनाया है। एक लाख से अधिक छात्र 10वीं बोर्ड में तो 87 हजार से अधिक छात्र 12वीं बोर्ड में प्रधान श्रेणी के साथ परीक्षा पास की है।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह टेकाम ने दसवीं और बारवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए। जिसके अनुसार दसवीं में 75 प्रतिशत और बारहवीं में लगभग 80 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हो गए है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,37,559 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,30,681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,52,891 बालक तथा 1,77,790 बालिकायें सम्मिलित हुई। जिनमें से 3,30,055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,47,721 है अर्थात् कुल 75.05 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.16 तथा बालकों का प्रतिशत 70.26 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1.19,901 (36.32 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है। 03 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। जबकि 17,923 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। कुल 626 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 16 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं तथा 281 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 324 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 05 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।
हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 179,706 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,58,500 है अर्थात् कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.84 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87,140 (26.96 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25.377 (7.85 प्रतिशत) है 18 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 22.751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है।
कुल 359 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 30 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 279 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 43 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 07 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शैक्षणेत्तर गतिविधियों में हाईस्कूल परीक्षा में 1,286 एवं हायर सेकण्डरी में 1,913 कुल 3,199 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किये गये हैं। वर्ष 2022 में हाईस्कूल परीक्षा में 1571 तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा में 1643 कुल 3,214 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किया गया था। मण्डल द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार प्रावीण्य सूची में शैक्षणेत्तर गतिविधियों के अंक नहीं जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है अतः इस वर्ष बोनस अंक को छोड़कर अस्थाई प्रावीण्य सूची तैयार की गई है। परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट https://results.cg.nic.in/
तथा वेबसाइट http://cgbse.nic.in/
पर उपलब्ध है।
10वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल जशपुर के राहुल यादव ने 98.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल जशपुर के सिकंदर यादव ने 98.67 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 10वीं की मेरिट लिस्ट में ट्राईबल क्षेत्र के 19 विद्यार्थियों में जशपुर के 12, कांकेर के 4, सरगुजा के 2, सूरजपुर के एक विद्यार्थी शामिल है। मेरिट लिस्ट में 28 छात्राएं, 20 छात्र शामिल हैं, इनमें शासकीय स्कूल के 23 और निजी स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया है।
12वीं की बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में अभिनव व्ही.एम. हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर रायगढ़ की विधि भोसले ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल सक्ती जांजगीर-चांपा के विवेक अग्रवाल ने 97.40 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 12 की मेरिट लिस्ट में 18 छात्राओं और 12 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है। टाईबल क्षेत्र के 2 विद्यार्थियों में एक कांकेर और एक जशपुर का विद्यार्थी शामिल हैं। मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों में 11 शासकीय तथा 19 निजी विद्यालयों के छात्र शामिल हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *