बिलासपुर। भेंट मुलाकात में बेलतरा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी है। बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं में खुंटाघाट से मस्तूरी तक नहर किनारे सड़क मरम्मत का कार्य महत्वपूर्ण है। पहले से बनी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस सड़क के मरम्मत से दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। अन्य घोषणाओं की सूची निम्नानुसार है :-
1. ग्राम पंचायत बेलतरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जायेगा।
2. बेलतरा व भादी में मंगल भवन का निर्माण कराया जायेगा।
3. ग्राम पंचायत अकलतरी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोली जायेगी।
4. ग्राम पंचायत सेलर और लिंगियाडीह के शासकीय हाईस्कूलों का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन कराया जायेगा।
5. ग्राम पंचायत खैरा डगनिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए नवीन भवन का निर्माण कराया जायेगा।
6. खूंटाघाट से मस्तूरी नहर के किनारे सड़क सुधार कार्य करायेंगे।
7. नवीन प्राथमिक शाला सलखा के लिए भवन निर्माण कराया जायेगा।
8. बांका में स्कूल अहाता और अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जायेगा।
9. गिधौरी में उचित मूल्य दुकान खोली जायेगी।
10. ग्राम पंचायत बरतोरी में रीपा सेंटर खोला जायेगा।
11. ग्राम पंचायत अकलतरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।
12. ग्राम पंचायत लखराम में पशु डिस्पोजल सेंटर खोला जायेगा।
13. हाई स्कूल मोपका का उन्नयन हायर सेकेंडरी स्कूल में।
14. खूंटाघाट के समीप ग्राम पंचायत जाली में लिफ्ट इरीगेशन एवं मोपका स्कूल के उन्नयन की घोषणा की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
