बिलासपुर। मेयर रामशरण यादव ने सोमवार को छत्तीसढ़िया ओलिंपिक के पांच विजेताओं को राशि प्रदान किया। उन्होंने सभी विजेताओं को भविष्य में भी अपनी हुनर को बरकरार रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। महापौर श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की सत्ता की बागडोर जब से सीएम भूपेश बघेल ने संभाली है, तब से वे छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती संस्कृति व धरोहरों को सहेजने का भी काम कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने प्रदेशभर में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का सरकारी आयोजन कराया। उनकी इस पहल से छत्तीसगढ़ के विलुप्त होती खेल को नई संजीवनी मिली है। गांव से लेकर शहर तक छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की धूम मची हुई थी। उन्होंने छत्तीसगढ़िया खेलों को सरकारी स्तर पर पुर्नजीवित करने पर सीएम श्री बघेल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अजय यादव थे। नगर निगम की समाज कल्याण अधिकारी रेणुका पिंगले ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन नगरीय व कलस्टर स्तर पर नवंबर-दिसंबर 2022 में विभिन्न स्कूलों में किया गया। खिलाड़ियों ने कुल 14 स्पर्धाओं कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, रस्साकसी, बांटी, बिल्लास, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा व लंबी कूद में भाग लिया। इन स्पर्धाओं में कुल 81 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। इनमें से प्रतीक स्वरूप पांच खिलाड़ियों अनुप तिवारी को भौंरा खेल में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 750 रुपए, कृष्ण कुमार पटेल को लंगड़ी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 1000 रुपए, मिलिंद भानदेव को 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान अर्जित करने पर 1000 रुपए, प्रवीण मिश्रा को भौंरा खेल में पहला स्थान हासिल करने पर 1000 रुपए व राजू कैवर्त को गेंड़ी दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 750 रुपए का चेक महापौर श्री यादव ने दिया।सभी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री एवम् कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा तुरंत राशि दिलाए जाने पर खुशी जताई।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
