सिरगिट्टी में युवक की हत्या, 8-10 युवकों ने मिलकर किया लाठी डंडे से हमला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

बिलासपुर। सिरगिट्टी में एक युवक की 8-10 लोगों में मिलकर हत्या कर दी गई है। मृत युवक का आपराधिक रिकार्ड है और हाल ही जेल से छूटा था। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। चुचुहियापारा के गणेश नगर निवासी मोनू उर्फ पवन सोनी पिता सुरेश सोनी (26) मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे गणेश चौक में खड़ा था। उसी समय मोहल्ले के 8-10 लड़के आए और गाली देते हुए अचानक मोनू को घेर लिया। फिर लाठी-डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस मारपीट के दौरान युवकों ने उस पर चाकू भी घोंप दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर बुरी तरह घायल हो गया।
हमले के बाद सभी लड़के उसे छोड़कर भाग निकले जबकि मोनू खून से लथपथ घायल होकर पड़ा रहा। लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले ही युवक को परिजन अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृत युवक गांजे के अवैध धंधे में भी शामिल था।
TI बोले-हमलावरों की तलाश जारी
TI पौरूष पुर्रे ने बताया कि हमले की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ हमलावर युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। गैंगवार की स्पष्ट वजह साफ नहीं हो पाई है। मरने वाला युवक एक माह पहले ही जेल से छूटा था। पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *