बिलासपुर। इलाज के दौरान किडनी निकाले जाने के संदेह पर 27 दिन बाद कब्र से लाश निकाली गई है। अब इसका पोस्ट मार्टम किया जा रहा है। मृतक के बेटों ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी।
पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन लोहर्सि में रहने वाले 61वर्षीय धरम दास मानिकपुरी की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। धरम दास मानिकपुरी 14 अप्रैल को अपने बेटे सोमनाथ व बेटी सोनिया की शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक क्रमांक सीजी 04 एलवी 9169 से पामगढ़ के ससहा जा रहे थे। इस दौरान साबरिया डेरा सोन के पास सामने से आ रही कार सीजी 11 बीजी 4271 ने उसे टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में घायल होने के बाद धरम दास मानिकपुरी को पहले पामगढ़ के अस्पताल ले जाया गया वहां से उसकी प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद रेफर कर तोरवा क्षेत्र के स्वास्तिक हॉस्पिटल में लाया गया था। वहां इलाज से संतुष्ट नहीं होने पर मृतक के परिजन उसे सरकंडा थाना क्षेत्र के प्रथम हॉस्पिटल ले आए और वहां भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान 21 अप्रैल को धरम दास मानिकपुरी की मौत हो गई। मौत के बाद उसके परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को अपने गांव ले जा कफन दफन कर दी। इस दौरान धर्मदास के 21 वर्षीय पुत्र दुर्गेश दास को पिता धरमदास के किडनी वाली जगह में स्टिच लगी हुई मिली। जिस पर उसे पिता के संदेहास्पद मौत व किड़नी चोरी की आशंका हुई। उसने स्टिच वाली जगह के फोटो लेकर 8 मई को पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर से मिलकर प्रथम हॉस्पिटल के प्रबंधन पर पिता के किडनी चोरी का आरोप लगाया। शिकायत को एसपी संतोष सिंह ने काफी गंभीरता से लिया और मामले की जांच करवाने का निर्णय लिया। साथ ही पचपेड़ी थानेदार को विधिवत अनुमति लेकर शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम करवाने के निर्देश दिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। जिसके बाद पचपेड़ी थानेदार बृजलाल भारद्वाज ने मस्तूरी एसडीएम से कब्र खोदकर निकालने की अनुमति ली और बुधवार को कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में सोन लोहर्सि से शव को कब्र से खोदकर निकाला गया है। अब गुरुवार को सिम्स में डॉक्टरों की देखरेख में शव का पोस्ट मार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की शरीर से किडनी निकाला गया है की नहीं। फिलहाल मामले में सस्पेंस बना हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
